निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में 76.03% मतदान, 112 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, महिलाओं ने भी दिखाया उत्साह
शुक्रवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में नगर परिषद चुनाव के दूसरे चरण में 76.03% मतदान दर्ज हुआ। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं और कई केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी भी नजर आई। शहर में 65 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 112 प्रत्याशी मैदान में रहे। इनमें BJP और कांग्रेस के 44-44 प्रत्याशी, जबकि 24 अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदव