कलेर: एसपी ने मेहंदिया और रामपुर चौरम थाने का निरीक्षण किया, सूखे नशे के कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश दिए
Kaler, Arwal | Nov 3, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल किरण कुमार गोरख जाधव ने मेहंदिया एवं रामपुर चौरम थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थानों के दैनिक कार्यों, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के अनुसंधान और गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने सूखे नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।