सड़क पर अचानक मौत बनकर दौड़ा बेकाबू घोड़ा-तांगा!
कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल गया... पहले तांगा चला रहा व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा, फिर तेज रफ्तार घोड़ा-तांगा एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में लेता हुआ आगे निकल गया।
इसके बाद शुरू हुआ ऐसा खौफनाक मंजर, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए। बिना किसी मालिक के घोड़ा-तांगा सड़क पर बेलगाम दौड़ता रहा। राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🎥 क्या यह सिर्फ हादसा था या बड़ी लापरवाही? पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Aug 7, 2026