मानिकपुर: SIR को लेकर सपा का प्रदर्शन, मानिकपुर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगा
चित्रकूट में बुधवार दोपहर 2 बजे सपा मानिकपुर विधानसभा अध्यक्ष कीर्तिकेश्वर मिश्रा ने SIR प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, महिलाओं के सम्मान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्हें पद छोड़ना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए।