कोल: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरोज़ आलम ने सिविल लाइन में की प्रेस वार्ता, बसपा पर जमकर किए कटाक्ष
Koil, Aligarh | Mar 10, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरोज़ आलम के द्वारा की गई प्रेस वार्ता। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ जमकर कटाक्ष करते हुए तंज़ कसे हैं। फिरोज आलम का कहना है कि मायावती लोकसभा चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव में टिकट दे रही हैं उनकी मंशा साफ है की कहीं ना कहीं भाजपा को जिताने का काम कर रही हैं।