कोल: अंबेडकर जयंती पर धूमधाम के साथ निकाला जाएगा भीमराव अंबेडकर का मेला, मैरिज रोड पर प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Koil, Aligarh | Mar 10, 2024 अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में शहर में निकलने वाला मेला इस बार धूमधाम के साथ निकाला जाएगा। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में इस वर्ष निकाले जाने वाले मेले में बाहरी राज्यों की झांकियां व बैंड शामिल होंगे जो की मेले की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम को लेकर आज कमेटी ने मैरिज रोड के रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता का आयोजन किया और विस्तृत जानकारी दी है।