कोल: रेल रोको आंदोलन के चलते रेल रोकने गए किसानों को पुलिस ने स्टेशन पर रोका, स्टेशन अधीक्षक ने लिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Mar 10, 2024 किसान आंदोलन के चलते संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को अपना ज्ञापन सौंप कर रेल रोको आंदोलन पूर्ण किया है। दर्जनों की संख्या में किसान रेल रोकने जा रहे थे तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने उनको स्टेशन पर रोक लिया और उनका ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक मुकेश उपाध्याय दिलवाकर प्रदर्शन शांत करा दिया।