कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस ने धवार मोड़ से अपहरण व POCSO एक्ट व BNS की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने मु0अ0सं0- 51/2026, धारा 137(2)/64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बृगभान अनुरागी (26) निवासी ग्राम बसरिया को धवार मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय महोबा में पेशी के लिए भेज दिया।