बैतूल नगर: खेत में कीटनाशक छिड़काव बना जानलेवा! ग्राम टेमुरनी के 19 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक 19 वर्षीय युवक खुद ही जहरीले रसायन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि टेमुरनी निवासी ओम पिता शैलेश चढ़ोकार शाम करीब 6 बजे खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत युवक को आठनेर अस्पताल पहुंचाया