कोंडागांव: कोंडागांव में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई
जिले में बाल विवाह मुक्त कोंडागांव अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 01 मई से 3 मई तक कोंडागांव क्षेत्र के विभिन्न स्थलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।