कोंडागांव: गांधी चौक के पास कोंडागांव के व्यापारी ने आग लगाकर की आत्महत्या
कोंडागांव नगर में आज सुबह 4:00 बजे गांधी चौक स्थित महेंद्र इलेक्ट्रिकल्स के सामने एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया है। जिसकी पहचान नगर के व्यापारी जीतू उर्फ जितेंद्र गोलछा के रूप में की गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था जहां उनकी मौत हो गई है।