कोंडागांव: मुख्य अभियंता ने कोंडागांव जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
शुक्रवार को मुख्य अभियंता HR मर्सकोले की अध्यक्षता में खंड कार्यालय कोंडागांव में जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में चल रहे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं उनके द्वारा ग्राम पंचायत उमरगांव (अ), आश्रित ग्राम केवंटी, बनसिरसी में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया।