कोंडागांव: पुलिस प्रशासन ने नक्सल पीड़ित परिवारों का जाना दर्द, पुनर्वास नीति की समीक्षा बैठक
पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों की आपसी समन्वय से पुराना एसपी कार्यालय में पुनर्वास नीति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नक्सल हिंसा से पीड़ित परिजनों को शामिल कर उनसे विशेष चर्चा की गई तथा परिजनों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रदाय सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।