कोंडागांव: कोंडागांव के ग्राम बफना में जिला प्रशासन ने रोकी बाल विवाह, साढ़े 16 साल की बालिका का कराया जा रहा था विवाह
कोंडागांव जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत बफना मालगुजार पारा से बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गठित महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं चाइल्डलाइन के संयुक्त दल द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिसवाल के मार्गदर्शन में बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गई।