कोंडागांव: जगदलपुर से केशकाल जा रहा पिकअप वाहन दूधगांव के पास पेड़ से टकराया, हादसे में चालक हुआ गंभीर रूप से घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 दूधगांव के पास आज सुबह एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है इस हादसे में केशकाल के बाजारपारा सूरडोंगर निवासी गौरव सिन्हा पिता महेश कुमार सिन्हा उम्र 26 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया है। बताया जा रहा है युवक जगदलपुर से केशकाल वापस आ रहा था इसी बीच दूधगांव के पास हादसे का शिकार हो गया।