लखीमपुर: मलूकापुर गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़, कार्रवाई ना होने पर पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मलूकापुर गांव निवासी 16 वर्षीय।नाबालिक किशोरी से स्कूल जाते समय बीते 23 अगस्त 2024 को गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई थी। किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर आज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।