लखीमपुर: पकड़िया गांव के पास बाइक सवार को मिनी ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार की हुई मौत व साइकिल सवार व्यक्ति हुआ गंभीर घायल
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगरौली गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र गजोधर बीते दिन बैंक से पैसे निकाल कर बाइक की फाइनेंस की किस्त जमा करने के लिए बाइक एजेंसी जा रहे थे। रास्ते में पकड़िया गांव के पास केला से भरी मिनी ट्रक बाइक सवार को रोंगटे हुए निकल गई थी जिससे मौत हो गई थी। ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था।