लखीमपुर: लुधौनी गांव के पास पैदल सड़क पार कर रहे किसान को शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर किस की मौके पर हुई मौत
खमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुधौनी गांव निवासी किसान कमलेश पुत्र श्री राम बीती देर रात अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में लुधौनी गांव के पास सड़क पार कर रहे किसान कमलेश को दूसरी तरफ से आ रहे नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।