लखीमपुर: संकटा देवी रोड व मेला मैदान रोड चौड़ीकरण को लेकर खीरी पुलिस करेगी पत्राचार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने दी जानकारी
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के संकटा देवी रोड और मेला मैदान रोड पर अवैध अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लग जाती है। जिससे लोगों को जाम की झाम से जूझना पड़ता है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम ने बताया है कि संकटा देवी चौराहा और मेला मैदान चौराहे पर चौड़ीकरण को लेकर पत्राचार किया जा रहा है।