फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, कुनकुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह की शिकायत पर कार्रवाई, आरोपी के पास से वीवो मोबाइल और जियो सिम जब्त
जशपुर, 18 अक्टूबर 2026। सोशल मीडिया पर हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषियों के संबंध में कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में जशपुर पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार बेदी (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। कुनकुरी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 199 और 299 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और उसमें लगा जियो सिम कार्ड भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को चराईडांड़ निवासी एवं विश्व हिंदू परिषद के
Sanna, Jashpur | Oct 18, 2026