सहजनवा: हरपुर-बुदहट क्षेत्र से नाबालिग किशोरी लापता, पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने तेज की तलाश
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, 16 अप्रैल की रात करीब 10 बजे किशोरी बिना किसी को बताए घर से निकल गई।