चम्पावत: साइबर ठगों ने भाजपा नेता के खाते से 1.70 लाख रुपयों की धोखाधड़ी
चम्पावत में साइबर ठगों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडे के मोबाइल हैक कर करीब 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी आरटीओ चालान के फर्जी मैसेज से हुई। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी है।