रूपवास: बोकोली गांव में स्कूल मार्ग कीचड़ में तब्दील, बच्चों की परेशानी बढ़ गई
भरतपुर के रूपवास क्षेत्र की औडेलगद्दी ग्राम पंचायत के बोकोली गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाने वाला रास्ता लंबे समय से कीचड़ और गंदगी से भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्र-छात्राएं रोजाना गंदे पानी और फिसलन भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।