राजनांदगांव: डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मंदिर परिसर छीरपानी चौक के पास धारदार चाकू छुपाकर घूम रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मंदिर परिसर छीरपानी चौक डोंगरगढ़ के पास कपड़े के अंदर एक धारदार चाकू छुपा कर घूम रहा है,जिससे कोई घटना घटित हो सकती है की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया,जिसके पास से एक नग धारदार चाकू को जब्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।