राजनांदगांव: शहर के रेवाड़ीह,आशा नगर और अन्य क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त ने सफाई और निर्माण कार्य की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता द्वारा आज राजनांदगांव शहर के रेवाड़ीह,आशा नगर और अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान रेवाड़ीह एसएलआरएम सेंटर में आसपास क्षेत्रों से नियमित कचरा मंगा कर कंपोस्ट मशीन में डालने कहा गया और सफाई और निर्माण कार्य व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।