राजनांदगांव: जिले में 32355 मेट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण,21168 मेट्रिक टन रासायनिक खाद का किया गया वितरण
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश में राजनांदगांव जिले में किसानों को खाद बीज को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।जहां जिले में 32355 मेट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है,इसके साथ ही 21168 मेट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किसानों को किया गया और खेती किसानी के कार्यों को देखते हुए किसानों से अग्रिम खाद बीज उठाओ को लेकर अपील की जा रही है।