राजनांदगांव: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में खाद बीज वितरण के संबंध में अधिकारियों की ली संयुक्त समीक्षा बैठक
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में खाद बीज वितरण के संबंध मे उपसंचालक कृषि,उपायुक्त सहकारिता,प्रबंधक बीज निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की संयुक्त समीक्षा की,इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है,खेती किसानी कार्यों को देखते हुए खाद बीज के अग्रिम उठाव के लिए वितरण के कार्य मे गति लाने के निर्देश दिए गए