पातेपुर: आधुनिकता के कारण पातेपुर के कुम्हारों का मिट्टी के दीये का कारोबार चौपट, नई पीढ़ी छोड़ रही धंधा
दिवाली में अब कुछ दिन ही शेष बचे है। इस पर्व में मिट्टी के दीये का बड़ा महत्व होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई एवं आधुनिकता के चकाचौंध में इस व्यवसाय से जुड़े मिट्टी के कलाकार संस्कृति से दूर हो रहे है। मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब पातेपुर के धनकोल गांव के कुम्हारों ने बताया कि बाजारों में चाइनीज रंग बिरंगी लाइटों ने मिट्टी के दीये कि बिक्री कम कर दी है। इससे इस