नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई मे परिवादियो की सुनी समस्याऐ निस्तारण के दिए निर्देश
नीमकाथाना जिला कलक्टर शरद मेहरा ने शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जन समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की अधिकतर शिकायतें पानी, बिजली, अतिक्रमण, सड़क, घरेलू कनेक्शन, रास्ता प्रकरण, पेंशन, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने, पानी की टंकी निर्माण, अवैध खनन, पुलिस विभाग संबंधी शिकायते थी।