नीम का थाना: नीमकाथाना सोहनपुरा में डा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने किया अनावरण
नीमकाथाना के सोहनपुरा में गुरूवार को डा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटन प्रधान सुवा लाल सैनी ने की वही मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर रहे। ग्रामीणों ने डीजे के साथ नाचते गाते हुए अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अनेक लोग थे।