नीम का थाना: नीमकाथाना के डाबला मे खदान मे डुबने से दो युवको की मौत नहाते समल हुआ हादसा पुलिस व ग्रामीणों ने निकाले शव
नीमकाथाना के डाबला में खान में नहाते समय डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। मृतक मौखुता हरियाणा निवासी लोकेश व रवि नामक दो छात्रों है। खदान में 15 फीट से अधिक पानी भरा हुआ था। दोनो मृतक सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत थे। दोनो छात्रो के शवो को पुलिस व ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद निकाला। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान के चारोतरफ फेंसिंग भी नही थी।