नीम का थाना: नीमकाथाना में हिन्दू समाज के लोगों ने निकाली आक्रोश रैली, राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नीमकाथाना हिंदू समाज ने बुधवार को बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली। जन आक्रोश रैली टेम्पु स्टेंड नीमकाथाना से शुरू होकर अग्रसेन सर्किल, कपिल मंडी, खेतड़ी मोड़ से कोटपुतली रोड होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची।रैली में विभिन्न हिंदू संगठनों के अलावा, व्यापार मंडल, सामाजिक , राजनेतिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।