भितरवार: नगर में यातायात सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित बाईपास का किया गया निरीक्षण
नगर में ट्रैफिक दबाव को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित बाईपास सड़क का नगर परिषद अध्यक्ष और सब इंजीनियर ने निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार करने को लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थान अत्यधिक दवाब वाले हैं उन्हें भी चिन्हित किया गया।