पचपहाड़: झालावाड़ रोड़ स्थित रेलवे स्टेशन पर चलती माल गाड़ी में लगी भीषण आग, तीन दमकलों की मदद से आग पर पाया काबू
झालावाड़ रोड स्थित रेलवे स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झालावाड़ रोड़ रेलवे स्टेशन से गुजर रही रतलाम से कोटा जा रही मालगाड़ी में अचानक ही धमाके के साथ आग लग गई, मालगाड़ी के टायरों के 4 रैक में आग लगी मौके पर पहुंची 3 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया आगजनी से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।