पचपहाड़: भवानीमंडी के दसखोली में मामूली कहासुनी पर महिला सहित 3 बच्चों से की जमकर मारपीट, दो रेफर
भवानीमंडी थाना क्षेत्र के दस खोली में मामूली कहासुनी को लेकर तीन जनों ने एक परिवार से जमकर मारपीट की जिसमें तीन बच्चों सहित एक महिला के गंभीर चोंट आई है। ईश्वर चंद ने बताया की वह शाम 7 बजे पश्चात मार्केट सीमेंट लेने गया हुआ था। इस दौरान प्रभुनाथ, शंकरनाथ व रामनाथ ने लकड़ी एवं धारदार हथियार से उनकी पत्नी रानी शर्मा, बेटी मुस्कान, प्रिया, कनक पर हमला कर दिया।