पचपहाड़: भवानीमंडी में व्यापार महासंघ की आमसभा हुई आयोजित, चुनाव समिति का हुआ गठन
भवानीमंडी में व्यापार महासंघ द्वारा आम सभा का अयोजन डॉक्टर जेके अरोड़ा की अध्यक्षता मे हुआ। जिसमे अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह द्वारा अपने 3 वर्ष के कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए सभी व्यापारियों , कार्यकर्ताओं, कार्यकारिणी सदस्यों, पत्रकारों का कार्यकाल में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया, व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया।चुनाव समिति का गठन किया गया।