पचपहाड़: भवानीमंडी में कृषि उपज मंडी में चलाया दो दिवसीय सफाई अभियान
भवानीमंडी में कृषि विभाग जयपुर निदेशक के निर्देशानुसार अ श्रेणी की कृषि उपज मंडी परिसर में दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया। मंडी सचिव डॉ रामपाल कुमावत ने बताया कि सफ़ाई अभियान के तहत बुधवार व गुरुवार को समिति सफ़ाईकर्मी,सुरक्षाकर्मियों व कर्मचारियों द्वारा परिसर की साफ सफ़ाई की गई व नालों में लगे जाम को हटाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए पानी के कैंपर रखवाए।