हरदोई: कोडरा गांव में बंटवारे की जमीन से खोखा हटाने को लेकर परिवार के चार लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी सियाराम ने बताया कि सोमवार रात लगभग 8 बजे परिवार में बंटवारे की जमीन पर रखे खोखे को हटाने को लेकर जब उसने परिवार के लोगों से कहा तो उन लोगों ने सियाराम की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिसमें सियाराम को गंभीर चोटे आई हैं।परिजनों ने घायल सियाराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।