हरदोई: शहर के अतिथि होटल पर ग्राहक ने दबंगई दिखाते हुए कर्मचारी को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2024 रिजर्व पुलिस लाइन के सामने स्थित अतिथि होटल में एक ग्राहक की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्राहक होटल कर्मचारी से कोई बात कर रहा था और इसी दौरान उसने एक थप्पड़ होटल के कर्मचारियों पर जड़ दिया। बताया जा रहा है कि ग्राहक आबकारी विभाग का कर्मचारी है। वहीं पुलिस का कहना है अभी तक तहरीर नहीं मिली है।