हरदोई: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को लेकर 70 स्थानों पर छापेमारी, 1155 लोगों की जांच में 37 पर की गई कार्रवाई
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जनपद में सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। 70 स्थानों पर 1155 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया जिनमें 37 पर कार्यवाई की गयी।