हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2024 मौसेरी भाभी से शादी करने के एक माह बाद सोमवार शाम चंडीगढ़ जाते समय कोतवाली शहर क्षेत्र के हरदोई स्टेशन के पास युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालात बिगड़ गई।जिसे इलाज के लिए हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।