हरदोई: अहिरोरी गांव में बहन को पीटता देख बचाव करने पहुंचे 2 भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी गांव में बहन को पीटता देखकर दो भाइयों ने विरोध किया तो इस पर हमलावरों ने दोनों की पिटाई कर दी।जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी निवासी कयूम ने बताया उसने अपनी बहन नगमा की शादी गांव के पड़ोस में की है।