घाघरा: घाघरा पुलिस ने 15 साल से फरार एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा: थाना प्रभारी
Ghaghra, Gumla | Oct 22, 2025 घाघरा पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटी जघन्य अपराधों में शामिल भैंस बथान ग्राम निवासी सूरज उरांव उर्फ सुरजन उरांव उर्फ रोहित उरांव व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानेदार पुनीत मिंज ने बताया कि सूरज उरांव पीएलएफआई का सदस्य रहते हुए कई जघन्य अपराधों में शामिल था। हत्या, रंगदारी, आगजनी व आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज है।