घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में बीडीओ ने रक्तदान शिविर को लेकर कर्मियों के साथ बैठक की, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Ghaghra, Gumla | Oct 21, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ ने सभी विभागीय कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 24 अक्टूबर को घाघरा ब्लॉक परिसर में लगने वाले रक्तदान शिविर कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बीडीओ ने कर्मियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।