मोतिहारी: बनकट के सीएसडीएबी पॅब्लिक स्कूल में लोकसभा निर्वाचन को लेकर दो पाली में चुनाव कर्मियो का चल रहा है प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण की दोनों पालियों में दो-दो हजार चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना था।जिसमें प्रथम पाली में 51 तथा द्वितीय पाली में 36 सहित आज कुल 87 चुनाव कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित चुनाव कर्मियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण करते हुए प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।