मेजा: मेजा में सूखी नहरें, पानी के लिए तरसते पशु-पक्षी, भीषण गर्मी में बेहाल बेजुबान, जिम्मेदार बेखबर
मेजा क्षेत्र में भीषण गर्मी से बेलन नहर, गंगा नहर और सिरसा पंप कैनाल पूरी तरह सूख गई हैं। ताल-तलैया खाली हैं। पानी न मिलने से पशु-पक्षी बेहाल हैं, ग्रामीणों ने आज शनिवार दोपहर बताया कि इस बार मई में भी नहरों में पानी नहीं आया, हैंडपंप भी फेल हैं। ग्रामीणों ने नहरों में पानी छोड़ने और अस्थायी चरही-टैंक की मांग की है।सिंचाई विभाग जल्द समीक्षा की बात कह रहा है।