प्रभात पट्टन: ग्राम मंगोना कला में देर रात सोयाबीन की खराई में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
मंगोना कला में बीती देर रात करीब 8 बजे नामदेव यरने के खेत में काट के रखी सोयाबीन की खराई में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी। जिसकी सूचना पाकर मुलताई नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुलताई फायर टीम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस घटना में किसान नामदेव की लगभग 1 एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई।