प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन के रामजी महाजन कॉलोनी स्थित एक घर से ज़हरीले सांप का सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
प्रभात पट्टन विकासखंड मुख्यालय पर रामजी महाजन कॉलोनी में आज दोपहर में करीब 3 बजे अचानक से एक घर में जहरीली नागिन दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को दी गई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रभात पट्टन निवासी प्रभाकर खातरकर जो कि शिक्षक है, जिनके घर सांप निकला।