शुक्रवार देर रात चाईबासा के शहरी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, सदर संदीप अनुराग टोपनो ने किया। उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने शहर के विभिन्न होटल और लॉज की जांच की।