मड़ियाहू: बदौआ गांव में एक ही रात में 3 घरों से लाखों रुपए की चोरी
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बदौआ गांव में शनिवार की रात हौसलाबुलंद चोरों ने तीन घरों से नगदी सहित लगभग लाखों रुपए मूल्य के आभूषण गायब करने में सफल हो गए। रविवार की सुबह 10 बजे मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटी रही।